राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने अपने ट्यूनिसियाई समकक्ष मुनसिफ़ मरज़ूक़ी के साथ भेंट में मुस्लिम जगत के अ तिमहत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सउदी अरब के पवित्र नगर मक्का में इस्लामी सहयोग संगठन की विशेष शिखर बैठक में दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने आपसी सहयोग, इस्लामी जगत में एकता तथा सीरिया में अशांति के विषय पर चर्चा की। जनवरी 2011 में ट्यूनीशिया की लोकप्रिय जनक्रान्ति की सफलता के बाद यह दोनों देशों के बीच पहली उच्चस्तरीय बातचीत थी। सउदी शासक ने मुस्लिम जगत के बड़े मुद्दों और क्षेत्र के ताज़ा परिवर्तनों पर चर्चा के लिए ओआईसी की मक्का में आपात बैठक बुलाई है। मंगलवार को आरंभ हुए इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में सीरिया की अशांति मुख्य विषय है। ओआईसी के 57 सदस्य देश हैं और यह इस्लामी जगत का सबसे बड़ा संगठन है।समाचार समाप्त.....166
14 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 337105
राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने अपने ट्यूनिसियाई समकक्ष मुनसिफ़ मरज़ूक़ी के साथ भेंट में मुस्लिम जगत के अतिमहत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की..........